सोमवार, 13 सितंबर 2021

लोबान perfume formula और लोबान मसाला बत्ती क्या है?

 

 धुआंधार, मीठी, मन को तरोताजा करने वाली खुशबू हमें लोबान से मिलती है। सभी लोगों की लोबान पसंदीदा अगरबत्ती है। सार्वजनिक स्थलों पर कहीं कोने में भी लोबान अगरबत्ती जलती रहे तो दूर से ही उसकी खुशबू आकर्षित कर लेती है। हम यहां लोबान अगरबत्तीका परफ्यूम कैसे बनाएं इसका फार्मूला सीखने वाले हैं। साथ ही साथ मसाला लोबान अगरबत्तीका फार्मूला भी हम यहां सीखने वाले हैं।

इस प्रकरण में हम

·        लोबान अगरबत्ती क्या है?

·        लोबान परफ्यूम perfume के क्या फायदे हैं?

·        मसाला  लोबान अगरबत्ती का फार्मूला formula क्या है?

 आदि  के बारे में जानकारी लेंगे।

लोभान अगरबत्ती क्या है?

 लोभान   ये स्टाइरिस्क styrax  जाति के पेड़ से निकला हुआ गोंद होता है।  लोभान को  रिजोनाइट बेंजोइन resinoid benzoin भी कहते हैं।  इसे दक्षिण भारत में सांभराणी या लोबान के नाम से जाना जाता है।

लोबान की मीठी  वॅनीला जैसी खुशबू  मन को मोह लेती है। लोबान सारी दुनिया में और सारे समुदायों में  पसंद किया जाता है लोबान का उपयोग औषधि, सौंदर्य प्रसाधन और परफ्यूम  में किया जाता है। स्वास्थ्य के लिए लोबान  की खुशबू  एंटीडिप्रेसेंट का काम करती है।  यह जाना माना जंतु नाशक भी है। लोबान की खुशबू  फेफड़ों की कई दुर्धर बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है।  लोबान  का धुआ  सांसो मे  छाती भरकर  लेने से फेफड़े और श्वसन नलिका जंतु विरहित हो जाती है।

लोबान का परफ्यूम फार्मूला


आइए जानते हैं लोबान का सिकरेट परफ्यूम फार्मूला क्या है? इस फार्मूले की  मदद से आप खुशबूदार, कई घंटों तक लोबान की खुशबू देने वाले परफ्यूम को बना सकेंगे। यह सस्ता और सरल लोबान का परफ्यूम फार्मूला आपकी अगरबत्ती की खुशबू को दूर तक फैलाएगा।

1.     लोबान resinoid benzoin liquid 100 ग्राम

2.     C-16 20 ग्राम

3.     अल्फा एमआईल सिनेमिक एल्डिहाइड 25 ग्राम

4.     यारा यारा पावडर 100 ग्राम

5.     वैनिला पावडर 60 ग्राम

6.     डीइपी 700 ग्राम

 

इस लोबान परफ्यूम के हर एक इनग्रेडिएंट्स की विशेषताएं हम देखेंगे।

 रिजोनाइट बेंजोइन

 जिसे हम लिक्विड लोबान कहते हैं। इसमें रिजोनाइट ऑलबीमम, रिजोनाइट स्टारएक्स आदि प्रकार भी आते हैं। हमें परफ्यूम में रिजोनाइट बेंजोइन का इस्तेमाल करना है। इसकी मीठी, वॅनीला जैसी खुशबू होती है।  रेजोनाइट स्टारएक्स यह काला गाढा और कड़वी खुशबू वाला लोबान होता है। परफ्यूम में इसका इस्तेमाल कम ही किया जाता है। हालांकि यह भी काफी असरदार लोबान का प्रकार है। रिजोनाइट  बेंजाइन चॉकलेटी रंग का गाढ़ा  होता है। यह खुले बाजार में ₹500 kg के दर पर मिलता है। लेकिन 5 किलो के नीचे इसके दाम और बढ़ जाते हैं।

वैनिला पावडर

यह एक सफेद पावडर होता है।  इसमें मीठी मादक खुशबू होती है। यह फेनोलिक एल्डिहाइड होता है। इस का मॉलीक्यूलर फॉर्मूला C8H8O3 है। यह बाजार में आजकल 1600 रुपए किलो के दाम से मिल जाता है। अभी  नए स्वरूप में भी वैनिला मिल रहा है। वह पेट्रोकेमिकल guaiacol  से बनाया जा रहा है। इसकी खुशबू भी मीठी और मादक होती है। यह वैनिला पावडर फिनौलीक  अल्डीहाइड से सस्ता होता है।

अल्फा एमाइल सिनेमिक अल्डीहाइड

 यह एक पीले रंग का रसायन है । भारतीय मसालों में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी या कलमी से प्राप्त सिनेमम से यह बनाया जाता है। कलमी से बनी इस एल्डिहाइड से कलमी माने सिनेमम की खुशबू आती है। लोबान में भी सिनेमम की  थोड़ी मात्रा होती है। अल्फा अमाइल सिनिमम अल्डीहाइड लोबान के सिनेमम को और बढ़ावा देता है। यह नैसर्गिक जंतुनाशक औषधि भी  है। इस वजह से लोबान अगरबत्ती में वह चार चांद लगा देता है। यह मच्छरों के लारवा का भी नाश करने में असरदार होता है।  आजकल इसकी बाजार में ₹800 किलो कीमत है।

यारा यारा पावडर

यह पावडर सफेद बारिक पतले छिलके जैसी रहता है।  इस पावडर से मीठी संतरे जैसी खुशबू आती है। यह अल्कोहल में जल्दी और अच्छे से घुल जाता है। डीइपी में भी यह  मिक्स हो जाता है। टेलकम पावडर, शैंपू, हेयर कंडीशनर आदि उत्पादन  में यारा यारा का उपयोग किया जाता है। यारा यारा पावडर का रासायनिक नाम बीटा  napethyl इथर है। यह ठीक ढंग से स्टोर करके रखे जाने पर 36 महीने तक असरदार रहता है।

C -16

 इसे स्ट्रॉबेरी का अल्डीहाइड भी कहा जाता है। यह बनता भी स्ट्रॉबेरी से ही है।  मीठी, बांसी खुशबू एक  मादकता पैदा करती है। शराब की गंध की एक झलक इससे पता चल सकती है। इसका  रासायनिक नाम इथाइल मिथाइल फेनाइल ग्लाइसिडेट है। यह परफ्यूम, कॉस्मेटिक आदी में उपयोग किया जाता है। लोबान परफ्यूम में यह एक मादकता जो खूब समय तक खींचे रखती है; पैदा करता है। यह  नैसर्गिक  स्ट्रॉबेरी से बनने के कारण लोबान परफ्यूम में इसका स्वास्थ्यवर्धक फायदा हमें दिखाई देता है।

लोबान परफ्यूम कैसे बनाएं?

लोबान परफ्यूम बनाने के लिए जिन पदार्थों को पहले  मिलाया जाना चाहिए उसकी जानकारी लेते हैं।

सर्वप्रथम जार में 100 ग्राम लोबान रिजोनाइट बेंजाइन और 25 ग्राम C-16 और 25 ग्राम अल्फा एमआईल सिनेमम   अल्डीहाइड डालें। इस तीनों लिक्विडमे  हमे 100 ग्राम यारा यारा पावडर और 60 ग्राम वैनिला पावडर डालना हैं।   310 ग्राम  गाढ़ा मिश्रण तैयार होगा। तुरंत ही 700 ग्राम डीइपी डालें। इसके बाद मिश्रण को पूरा घुलने तक अच्छे से हिलाए। मिश्रण का तापमान काफी ठंडा हो जाता है। अब इस परफ्यूम को 48 घंटे अच्छे से तैयार होने के लिए रख दें।

यहां हमने 1 किलो लोबान अगरबत्ती परफ्यूम बनाया है। यहा इनग्रेडिएंट्स की मात्रा 1 किलो परफ्यूम के हिसाब से बताई गई है।  हमें जितना ज्यादा लोबान अगरबत्ती परफ्यूम बनाना है उस हिसाब से हम परफ्यूम के इनग्रेडिएंट्स की मात्राएं बढ़ा सकते हैं।

48 घंटे के बाद हम इसमें अगरबत्ती डीप कर सकते हैं। लोबान की मीठी मादक और  स्वास्थ्यवर्धक खुशबू हमें जरूर मोह लेगी।

 

लोबान मसाला बत्ती कैसे बनाएं?

लोबान मसाला बत्ती को लोग काफी पसंद करते हैं। लोबान मसाला अगरबत्ती बनाने का तरीका सीखने से पहले हमें  इसके लिए जो परफ्यूम लगता है वह बनाने की विधि समझनी होगी।

 लोबान मसाला अगरबत्ती में लोबान परफ्यूम और रिजोनाइट बेंजाइन लोबान पावडर दोनों का उपयोग होता है। इसीलिए लोबान मसाला अगरबत्ती काफी असरदार और पसंदीदा की जाती है। आइए पहले लोबान मसाला बत्ती के लिए परफ्यूम कैसे बनाएं यह जाने। हमने लोबान परफ्यूम बनाने के समय जो इंग्रेडिएंट्स लिए थे वही इनग्रेडिएंट्स लोबान मसाला बत्ती परफ्यूम बनाते समय लेने हैं। लेकिन इसमे डीइपी की मात्रा काफी कम लेनी है।

लोबान मसाला अगरबत्ती परफ्यूम इनग्रेडिएंट्स

·        रिजोनाइट बेंजोइन /लोबान 150 ग्राम

·        वैनिला पावडर 100 ग्राम

·        अल्फा एमाइल सिनेमिक अल्डीहाइड 25 ग्राम

·        C 16  50 ग्राम

·        यारा यारा पावडर 100 ग्राम

·        डीइपी 200 ग्राम

 इन सारे इनग्रेडिएंट्स को मिलाकर 48 घंटे के लिए रख देना है। बीच-बीच में मिश्रण को हिलाते रहने की जरूरत है। वैनिला और यारा यारा पावडर अच्छे से घुल जाए तब तक हमें इसे हिलाते रहना है। 48 घंटे मैच्योर होने बाद  लोबान मसाला बत्ती परफ्यूम इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यह काफी गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाता है। यह गाढ़ा होने की वजह से इसकी बाष्पन गति  या इवेपरेशन होने की स्पीड कम हो जाती है। इस वजह से लोबान मसाला बत्ती में हमेशा ही बिना जलाए खुशबू आते रहती है।

लोबान मसाला बत्ती बनाने का फार्मूला

लोबान मसाला बत्ती में सबसे इंपॉर्टेंट लोबान पावडर होती है।  रेजोनाइट  बेंजोइन की पावडर बनाकर उसे मसाला बत्ती में डाला जाता है।  इसीलिए यह अगरबत्ती स्वास्थ्यवर्धक भी होती है। बेंजोइन की पावडर बाजार में आसानी से मिल जाती है।

 इसमें भी सस्ती और उचे क्वालिटी की पावडर मिलती है।  यह पावडर भूरे रंग की होती है।

  लोबान मसाला अगरबत्ती प्रीमिक्स पावडर के लिए इनग्रेडिएंट्स।

·        लकड़ी का भूसा 500 ग्राम।

·        कोयला 500 ग्राम।

·        लोबान परफ्यूम 100 ग्राम।

·        लोबान पावडर रेजोनाइट बेंजाइन 1 केजी।

·        ग्वार गम अच्छी क्वालिटी 50 ग्राम।

·         बर्निंग पावडर पोटेशियम नाइट्रेट 20 ग्राम।

 

मसाला लोबान अगरबत्ती बनाने का तरीका

पहले लकड़ी के भूसे को छान लें।  उसमें ग्वार गम डाले। उसे अच्छी तरह मिला ले। भूसा और गवार गम मिलाने का तरीका हमने ‘प्रीमिक्स पावडर का फॉर्मूला’ इस प्रकरण में देखा है। ग्वार गम और भूसे के मिश्रण  मैं अब लोबान परफ्यूम मिलाएं। परफ्यूम जब तक सारा भूसा पीन न ले तब तक मिलाते रहे।

 मसाला लोबान अगरबत्ती में भूसा मिलाने का यही कारण है कि वह ‘लोबान परफ्यूम’ पीले और अगरबत्ती जलाने पर उसकी सही खुशबू फैले।  लकड़ी के भुसे की कोशिकाओं में परफ्यूम सोक लिया जाता है। और भूसा परफ्यूम को पकड़ के रखता है।

 मिश्रण में परफ्यूम मिलाने के बाद उसमें कोयला पावडर मिलाएं। कोयला पावडर मे परफ्यूम वाला भूसा तब तक मिलाते रहे जब तक कोयला पाउडर भी परफ्यूम पूरी तरह अपने अंदर सोक न ले। इस मिश्रण में आखरी में लोबान पावडर मिलाएं। यह पावडर काफी चिकनी होती है। इसीलिए जब तक इस प्रीमिक्स पावडर का रंग सिल्वटी ना हो तब तक इसे मिलाते रहे। कोयले का कालापन और लोबान पावडर की सफेदी इन दोनों से सिल्वटी रंग तैयार हो जाता है। जब तक पूरा पावडर ग्रे कलर का न दिखे तब तक इसे मिलाते रहे।

 काली अगरबत्ती के प्रीमिक्स पाउडर को भिगाने के लिए हम 700 ग्राम पानी लेते हैं। लोबान अगरबत्ती के प्रीमिक्स पावडर को भीगाने के लिए हमें कम पानी लेना पड़ता है। लोबान पावडर नेचुरल गम से बना होता है। इसमें पानी ज्यादा पड़ने पर चिक्की बन सकती है। इसीलिए एक kg लोबान प्रीमिक्स पावडर के लिए 500 ग्राम पानी का ही प्रयोग करें।  समय समय पर आवश्यकता पड़ने पर हम पानी और डाल सकते हैं। लेकिन शुरुआत 500 ग्राम पानी से करनी चाहिए। 500 ग्राम पानी में शुरू में ही 1 किलो के लिए 10 ग्राम पोटेशियम नाइट्रेट पावडर जिसे बर्निंग पावडर भी कहा जाता है मिला ले।  वह अच्छी तरह घुलने के बाद उसी पानी से लोबान प्रीमिक्स पावडर को भिगोए। अब इस गीले प्रीमिक्स पावडर से मशीन पर हम लोबान अगरबत्ती बना सकते हैं।  लोबान अगरबत्ती के लिए मशीन का डाई थोड़ा बड़ा होना चाहिए। ताकि लोबान की खुशबू ज्यादा देर तक बिखरी  रहे।

 याद रहे यह सारी प्रक्रिया करते समय चेहरे पर मास्क और हाथ में दस्ताने जरूर पहने।

 

1 टिप्पणी:

Unknown ने कहा…

Apratim ....mi khup khush ahe tumhi bharpur guide karta sir

लोबान perfume formula और लोबान मसाला बत्ती क्या है?

    धुआंधार , मीठी , मन को तरोताजा करने वाली खुशबू हमें लोबान से मिलती है। सभी लोगों की लोबान पसंदीदा अगरबत्ती है। सार्वजनिक स्थलों पर कही...